बसना : आबकारी एक्ट के तहत दो मामलों में हुई कार्यवाही.
बसना पुलिस ने 18 सितम्बर को आबकारी एक्ट के तहत दो के विरुद्ध अपराध कायम कायम कर विवेचना में लिया है.
इसमें जगदीशपुर जीराडबरी के बीच आरोपी टीकाराम कुर्रे पिता गोटीलाल उम्र 22 साल निवासी सावित्रीपुर से बिक्री करने वास्ते रखे 3000 एम एल. महुआ शराब कीमती 600 रू को जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया है। तथा वार्ड नं. 05 बसना में आरोपी केशवराम कोसरिया पिता बालाराम उम्र 55 साल निवासी वार्ड नं. 05 बसना को अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिलने पर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें