मलकीत सिंह हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुख्य आरो... - CG Sandesh

मलकीत सिंह हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी शुभम शर्मा गिरफ्तार

दुर्ग।  जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है यहां चार दिन पहले हुए मलकीत सिंह हत्याकांड में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है, जहां एक फरार मुख्य आरोपी शुभम शर्मा को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 


दरअसल, शुभम शर्मा मलकीत की हत्या के बाद से ही फरार चल रहा था। जिसके बाद पुलिस ने एक विशेष टीम बनाकर उसकी पतासाजी की. वहीं शुभम शर्मा के संपर्क में रहने वाले लोगों से भी लगातार बातचीत की जा रही थी और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल जा रहा था। वही शुभम शर्मा के खिलाफ पुलिस के पास पर्याप्त सबूत है, उन सबूत के आधार पर पुलिस ने शुभम शर्मा को हिरासत में ले लिया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें