बसना : भंवरपुर के पंचायत काम्पलेक्स में दूकान की दीवार छेदकर... - CG Sandesh

बसना : भंवरपुर के पंचायत काम्पलेक्स में दूकान की दीवार छेदकर चोरी.

भंवरपुर में एक  दुकान के दीवाल को पीछे छेद कर दुकान के अंदर घुस दुकान में रखे मोबाईल की चोरी कर ली गई है.

घटना पंचायत काम्पलेक्स अटल चौक भंवरपुर, की है जहाँ मनोज कुमार देवांगन की शुभम मोबाईल के नाम से दुकान है. मनोज प्रतिदिन की तरह 18 सितम्बर  को रात्रि 8:30 बजे दुकान बंद कर घर चला गया. इसके बाद रात्रि 2 बजे के असपास उसके दुकान की पीछे दीवाल को खोदकर छेद बनाकर अंदर घुसकर 6 नग टच स्क्रीन मोबाईल को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया.  चोरी हुए मोबाइल की कुल कीमत 46,500 रुपये बताई गई है. मामले में पुलिस ने धारा 457, 380 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें