महासमुंद : पानी में डूबने से दो की मौत. - CG Sandesh

महासमुंद : पानी में डूबने से दो की मौत.

महासमुंद जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में पानी में डूबने से दो की मौत होने पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है.

जिसमे खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम कमरौद के शीतला तालाब में 18 की रात और 19 सितम्बर के बीच प्रेम पटेल पिता कज्ञमता उम्र 17 साल निवासी कमरौद, की पानी में डूबने से मौत हो गई. मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया हैं.

वहीं तुमगांव थाना क्षेत्र के डोंगा पुलीया स्बफ डेम बीरबीरा में मछली पकड़ने गए 11 वर्षीय लड़के की पानी में डूबने से मौत हो गई. मृतक का नाम सहबाज खान पिता अमजद उम्र 11 साल पिरदा का निवासी बताया गया है जो 19 सितम्बर को शाम 4:40 बजे मछली पकड़ने गया था, जहाँ पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई. मामले की रिपोर्ट पर से पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें