महासमुंद सहित कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी - CG Sandesh

महासमुंद सहित कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आगामी 24 घंटों के दौरान गरज चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

येलो अलर्ट किया जारी

मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए जांजगीर-चांपा, बलौदा बाजार, बलरामुपर, जशपुर, कोरबा महासमुंद, रायगढ़, सरगुजा जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। यहां अलग अलग स्थानो में गरज चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। 21 को गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।

क्या होता है येलो अलर्ट

आम लोगों के लिए येलो अलर्ट का मतलब है कि उन्‍हें मौसम से जुड़ी सूचनाओं के बारे में अपडेट रहना चाहिए. मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी करने का मतलब है कि अभी कोई खतरा नहीं है, लेकिन मौसम कभी भी खतरनाक हालात बना सकता है. लिहाजा, लोगों को इसके लिए तैयार रहना चाहिए.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें