नेहरू युवा केंद्र महासमुंद के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों ने निकाली अमृत कलश यात्रा
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र महासमुंद (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के द्वारा जिला युवा अधिकारी श्री अर्पित तिवारी के निर्देशानुसार राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों द्वारा जिले की सभी प्रखंडों में स्वयंसेवकों द्वारा सभी प्रखंडों के ग्राम पंचायतों में नियमित रूप से कलश यात्रा निकाली जा रही है यह कार्य 1 सितम्बर से लेकर 30 सितम्बर तक किया जायेगा जिसमें गांव में घर - घर जाकर एक मुट्ठी मिट्टी तथा अक्षत अमृत कलश में लिया गया ।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए स्वयं सेवकों ने ग्रामीणों को बताया कि इस कलश यात्रा में देश के कोने-कोने से 7500 कलशो में मिट्टी लेकर यह अमृत कलश यात्रा देश की राजधानी दिल्ली पहुंचेगी जहां राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के पास अमृत वाटिका बनाया जाएगा.
यह अमृत वाटिका एक भारत श्रेष्ठ भारत का भव्य प्रतिक भी बनेगी. इस अभियान का उद्देश्य उन बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों का नमन करना है, जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। इस अभियान में स्वतंत्रता सेनानियों और सुरक्षा बलों को समर्पित शिलाफलकम की स्थापना जैसे कार्यक्रमों के साथ-साथ पंच प्रण संकल्प, वसुधा वंदन, वीरों का वंदन जैसी पहल शामिल होंगी, जो हमारे बहादुरों की वीरता पूर्ण बलिदानों को नमन करेंगी। उक्त कलश यात्रा कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रूपसाय चौहान,ललिता सिदार ,अंजलि शर्मा,अमन रात्रे,नरेंद्र ध्रुव, ब्रजेशसिंह केदारनाथ दीवान नियमित रूप लगे हुए हैं एवं ग्रामीण जनों , सहित युवा मंडलों का भी विशेष सहयोग रहा हैं।