बसना : सीजी पीएससी में लोकेश साव का हुआ चयन, तैलिक साहू समाज ने किया सम्मानित
रूपानंद साव । साहू समाज बसना अंचल के धरमपुर के सरकारी स्कूल में प्राथमिक शिक्षा ग्रहण कर साकरा शासकीय स्कूल में १२ वी उत्तीर्ण कर साइंस कॉलेज में बी एस सी करते हुए सीजी पी एस सी के इम्तिहान देकर होनहार बालक लोकेश साव ने सीजी पीएससी में चयन होने पर साहू समाज व गाँव के लोगों ने बधाई दी। चयनित लोकेश साव अब लोक सेवा आयोग मे अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी पद पर मंत्रालय मे अब सेवा देंगे, वहीं तेलिक साहू समाज के पदाधिकारियों ने उनके निवास पहुंचकर उन्हें शॉल, श्री फल व मेमेंटो भेंटकर सम्मान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तहसील साहू संघ पिथौरा अध्यक्ष मनोहर साहू ने कहा कि कलम की ताकत तलवार की धार से भी अधिक तेज होती है. समाज के बच्चों को ज्यादा से ज्यादा पढ़ना और लिखना चाहिए. ताकि अच्छी जगह पर पहुंच सकें. तहसील साहू संघ बसना के सरंक्षक जन्मजय साव ने कहा कि हम समाज को तभी अच्छा कहेंगे जब हमारा समाज शिक्षा के क्षेत्र में आगे होगा. समाज को दहेज मुक्त, नशा मुक्त बनाने के लिए उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई गई. उन्होंने यह भी कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने के लिए शिक्षित होना जरूरी है. खासकर वैसे समाज के परिवार को जो बहुत ही गरीब हैं, दिहाड़ी है. ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को जागरूक कर शिक्षा के प्रति जागरूक करें. प्रदेश संयुक्त सचिव युवा प्रकोष्ठ नवीन कुमार साव ने सभा को संभोधित करते कहा कि लोकेश साव ने बचपन में ही अपने देश की सेवा करने का सपना संजोया था, जिसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत कर इस मुकाम को हासिल किया है और अब सीजीपीएससी में चयनित होकर समाज की सेवा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा पाएगा,लोकेश से प्रेरणा लेकर धरमपुर गांव के अन्य बेटे बेटियां भी भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाने का सपना संजों पाएंगी।
लोकेश साव ने अपनी इस सफलता के लिए अपने गुरुजन, माता-पिता एवं सभी मित्रों को जिनके विशेष सहयोग के साथ कड़ी मेहनत को श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि शुरू से ही उन्हें राज्य प्रशासनिक में जाने का उद्देश्य बनाकर तैयारी की और उन्हें दूसरी बार में आज सफलता मिली है। इस अवसर पर श्री दुलीकेशन साहू जी प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ साहू संघ छ्ग,कृष्णा साहू संयुक्त सचिव युप्रको. प्रदेश साहू संघ,नवीन कुमार साव युप्रको.संयुक्त सचिव प्रदेश साहू संघ, मनोहर लाल साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ पिथौरा, जन्मजय साव अध्यक्ष कर्मा माता निर्माण समिति बसना,बंसूला परीक्षेत्र मनोनीत उपाध्यक्ष रूपानंद साव , कर्मा मंदिर समिति पूर्व सचिव प्रेमचंद साव, साहू समाजकर्मचारी प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष हिराधर साव , माधव साव, ग्रामीण साहू अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद साहू, उपाध्यक्ष हरिराम (कृष्ण)साव ,राजेश साहू उपस्थित रहे।
