महासमुंद : 21 सितंबर को आशियाना वृद्ध आश्रम में मनाया गया वर्ल्ड अल्जाइमर-डे
महासमुन्द : 21 सितंबर को राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत वर्ल्ड अल्जाइमर-डे आशियाना वृद्ध आश्रम महासमुंद में डॉ. पी कुदेशिया मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, मति नीलू घृतलहरे डीपीएम एनएचएम और डॉ सी पी चंद्राकर नोडल अधिकारी मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के समनवय से मेडिकल कॉलेज सह जिला चिकित्सालय स्पर्श क्लिनिक महासमुन्द से राम गोपाल खूंटे मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता के द्वारा आशियाना वृद्ध आश्रम ओल्ड एज होम में 23 लोगो के साथ में जागरूक किया गया.
वैश्विक स्तर पर बढ़ते अल्जाइमर रोग को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने और इसकी रोकथाम को लेकर प्रयासों के लिए हर साल 21 सितंबर को विश्व अल्जाइमर दिवस मनाया जाता है।लक्षण यह बढ़ने वाला और खतरनाक दिमागी रोग है। अल्जाइमर से दिमाग की कोशिकाएँ नष्ट हो जाती हैं, जिसके कारण याददाश्त, सोचने की शक्ति और अन्य व्यवहार बदलने लगते हैं।
देर से शुरू होने वाले अल्जाइमर रोग को अल्जाइमर रोग के रूप में परिभाषित किया गया है जो तब विकसित होता है जब कोई व्यक्ति 65 वर्ष या उससे अधिक का हो जाता है। अल्जाइमर से पीड़ित अधिकांश लोगों में यह 65 वर्ष के बाद विकसित होता है। मस्तिष्क में परिवर्तन के कारण अल्जाइमर देर से शुरू होता है और पहले लक्षण प्रकट होने से वर्षों पहले ही अल्जाइमर शुरू हो जाता है।
जानें क्या है बचाव?
वर्तमान में, अल्जाइमर का कोई इलाज नहीं है। लेकिन दवा और गैर-दवा उपचार दोनों संज्ञानात्मक और व्यवहारिक लक्षणों के साथ मदद कर सकते हैं। डिमेंशिया वाले लोगों के लिए रोग के पाठ्यक्रम को बदलने और जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए शोधकर्ता नए उपचार की तलाश कर रहे है दवाओं से अल्जाइमर रोगों के लक्षणों और लाइफ क्वालिटी में थोड़ा सुधार हो सकता है, लेकिन अभी तक इस बीमारी का अभी तक कोई स्थायी इलाज नहीं है. इससे बचाव सबसे आसान और बेहर इलाज सिर्फ उचित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवन शैली है.