आज लॉन्च होगी दुनिया की सबसे हल्की 5जी स्मार्टफोन... जानें फ... - CG Sandesh

आज लॉन्च होगी दुनिया की सबसे हल्की 5जी स्मार्टफोन... जानें फीचर्स और कीमत

आज 12 बजे मोटोरोला भारत में Motorola Edge 40 Neo 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है. मोबाइल फोन को आप फ्लिपकार्ट के माध्यम से खरीद पाएंगे. कंपनी ने फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किए गए पोस्टर में ये दावा किया है कि ये फोन दुनिया का सबसे हल्का 5G फोन है जो IP68 की रेटिंग के साथ आता है. लॉन्च से पहले मोबाइल फोन के स्पेक्स और कीमत की जानकारी सामने आ चुकी है. जानिए किस कीमत पर लॉन्च होगा ये स्मार्टफोन.

इतनी हो सकती है कीमत
Motorola Edge 40 Neo की कीमत 24,999 रुपये हो सकती है. ये जानकारी टिपस्टर अभिषेक यादव ने ट्विटर पर शेयर की है. कंपनी स्मार्टफोन को 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च कर सकती है.

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में आपको 6.55 इंच की FHD+ pOLED HDR10+ 10 बिट कर्व्ड डिस्प्ले 144Hz के रिफ्रेश रेट के साथ, 5000 एमएएच की बैटरी 68 वॉट के फास्ट चार्जिंग के साथ, MediaTek Dimensity 7030 चिपसेट और ड्यूल कैमरा सेटअप मिलता है. मोटोरोला ने फोन में 50MP का OIS कैमरा और 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया है. फ्रंट में आपको 32MP का कैमरा मिलेगा.

स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए कंपनी ने Gorilla Glass 3 का प्रोटेक्शन दिया हुआ है. स्मार्टफोन को आप 3 कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे. ध्यान दें, ये जानकारी लीक्स आधारित है. इसमें बदलाव संभव है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें