BSP में सुरक्षाकर्मियों पर बंदूक टिकाकर लाखों रुपए के कॉपर क... - CG Sandesh

BSP में सुरक्षाकर्मियों पर बंदूक टिकाकर लाखों रुपए के कॉपर की लूट

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित भिलाई स्टील प्लांट के पीसीबी प्लांट में 6 से 7 हथियारबंद बदमाशों ने रात के समय धावा बोल दिया। बंदमाशों ने 5 निजी सुरक्षा कर्मियों पर बंदूक टिकाकर करीब 3 लाख रुपए का तांबा लेकर फरार हो गए। घटना 18 सितंबर की है। मामले की शिकायत भिलाई स्टील प्लांट की ओर से पुलिस अधीक्षक दुर्ग से की गई है।


बताया जा रहा है कि, रात करीब साढ़े 3 बजे के 6-7 बदमाश बंदूक और लोहे की रॉड के साथ बाउंड्रीवाल फांदकर भिलाई-3 के नजदीक स्टोर पारा पुरैना स्थित पीसीबी प्लांट परिसर में घुसे। प्लांट में उस समय 5 निजी सुरक्षा गार्ड ड्यूटी पर थे। बदमाशों ने सुरक्षा गार्डों पर बंदूक टिकाकर धमकाया। उन्हें बंधक बनाकर दरवाजों के ताले और शीशे तोड़ने शुरू किया। आखिर में बदमाश उस कमरे में पहुंचे जहां लगभग 300 से 400 किलोग्राम तांबा रखा हुआ था। बदमाश पूरा तांबा अपने साथ लेकर फरार हो गए। इस घटना की शिकायत बुधवार को भिलाई थाना में की गई। बीएसपी प्लांट में चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए बीएसपी प्रबंधन ने 24 घंटे निगरानी के लिए नवंबर 2022 से निजी सुरक्षा गार्ड तैनात किए हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें