महासमुंद : शासन और सामुदायिक सहभागिता से ग्राम अमरकोट अब पेय... - CG Sandesh

महासमुंद : शासन और सामुदायिक सहभागिता से ग्राम अमरकोट अब पेयजल की समस्या से मुक्ति की ओर

जल जीवन मिशन के तहत गांव के 357 घरों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित

महासमुंद : जल जीवन मिशन का कार्य प्रारंभ होने से पूर्व अमरकोट गांव में पानी की बहुत समस्या थी। लोगों को बहुत दूर से पीने का पानी लेने जाना पड़ता था, नहाने और धोने के लिए बहुत गंदा पानी इस्तेमाल करते थे। जिसके कारण तालाब का जल स्त्रोत भी गंदा रहता था हैंडपंप में पानी का स्तर भी बहुत कम था वहां पर महिलाओं एवं वृद्ध जनों को पानी की बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता था।

मिशन के कार्य दौरान ही ग्राम अमरकोट में स्वैच्छिक संगठन और ग्रामीणों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इसके तहत ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति का गठन किया गया एवं एटीके टेस्ट के लिए जल वाहिनियों की समिति का गठन किया गया। जिसके फलस्वरूप गांव के 357 घरों में शुद्ध और पर्याप्त जल की आपूर्ति सुनिश्चित हुई है। ग्राम पंचायत अमरकोट में नल जल योजना के क्रियान्वयन की पुष्टि के लिए 25 जुलाई 2023 को गांव में एक ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जहां ग्राम वासियों ने एक स्वर में योजना की सफलतापूर्वक क्रियान्वयन हेतु पुष्टि की, कि अमरकोट गांव में जल जीवन मिशन के तहत लोगों के घरों में साफ पानी पहुंचाने के साथ ही लोगों को जल संरक्षण एवं प्रबंधन के लिए भी जागरूक किया गया है।

वर्तमान में जल जीवन मिशन के तहत ग्राम अमरकोट में लोगों की समस्या का समाधान हुआ है। इस मिशन के तहत टंकी निर्माण एवं पाइप लाइन के द्वारा घर-घर में स्टेंड पोस्ट बनाकर नल कनेक्शन दिया गया। जिससे सभी ग्राम वासियों को शुद्ध पेयजल दिया जा रहा है जिससे पानी की समस्या खत्म हो रही है। जलवाहिनी समिति द्वारा साल में दो बार जल का परीक्षण करते हैं। जल स्त्रोत के आस पास साफ-सफाई, रखरखाव की भी जिम्मेदारी होती है और जल जनित बीमारियों के बारे में लोगों को अवगत भी करते है।

ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति का गठन ग्राम पंचायत स्तर पर किया गया है। इस समिति में 16 सदस्य हैं, जिसमें 50 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी है और 25 प्रतिशत पंचायत सदस्यों का एवं 25 प्रतिशत गांव के आदिवासी जन एवं अधिमान्य लोग शामिल हैं। इनका काम आपूर्ति से संबंधित योजना बनाना एवं उनका क्रियान्वयन करना है तथा प्रचालन तथा रख-रखाव के साथ-साथ निगरानी और चौकसी से संबंधित कार्य करना है। यह समिति की ओर से तकनीकी और वित्तीय सहायता संबंधी रिपोर्ट बनाते हैं ताकि संसाधनों और योजनाओं की बेहतरी के लिए कदम उठाए जा सकें। अब ग्राम अमरकोट जल संकट से पूरी तरह मुक्ति की राह पर है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें