महासमुंद : स्नातक उत्तीर्ण आवेदकों के लिए बैंकिंग सेक्टर में... - CG Sandesh

महासमुंद : स्नातक उत्तीर्ण आवेदकों के लिए बैंकिंग सेक्टर में जॉब का सुनहरा अवसर

महासमुंद : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुंद द्वारा शासन की बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राहियों को रोजगार प्रदान करने एवं स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 26 सितम्बर 2023 को रोजगार कार्यालय परिसर, महासमुन्द में प्रातः 11.00 बजे से 2.00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। 

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक नीट लिमिटेड द्वारा, रिलेशनशिप मैनेजर (आईसीआईसीआई बैंक) के 20 पद एवं वर्चुअल रिलेशनशिप मैनेजर (एक्सिस बैंक) के 10 पदों हेतु 12वीं एवं स्नातक में 50 प्रतिशत उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती वेतनमान 21 हजार रुपए प्रतिमाह की दर पर की जाएगी। उक्त पद हेतु उम्र 18 से 25 वर्ष होना आवश्यक है। जॉब फेयर पर उपस्थित होने वाले इच्छुक एवं योग्य आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर शैक्षणिक योग्यता की छायाप्रति के साथ उपस्थित रहें।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें