महासमुंद :  स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती हेतु दावा आपत्ति... - CG Sandesh

महासमुंद : स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती हेतु दावा आपत्ति आमंत्रित

महासमुंद : समावेशी शिक्षा (कक्षा 9वीं से 12वीं) अंतर्गत विकासखण्ड स्तर पर स्पेशल एजुकेटर के 03 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। जारी किये गये विज्ञापन में पात्र/अपात्र अभ्यर्थियों की प्रावधिक सूची दावा-आपत्ति हेतु जिले की वेबसाइट www.mahasamund.gov.in में अपलोड कर दी गई है।

समग्र शिक्षा के जिला मिशन समन्वयक ने बताया कि पात्र/अपात्र अभ्यर्थी अपने-अपने दावा आपत्ति 26 सितंबर 2023 सायं 05:00 बजे तक समग्र शिक्षा जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा, जिला पंचायत रोड महासमुंद के पते पर स्पीड पोस्ट (भारतीय डाक सेवा) अथवा कार्यालय में जमा कर पावती प्राप्त कर सकते है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें