महिला आरक्षण विधेयक पास होने पर महिला मोर्चा ने की आतिशबाजी,... - CG Sandesh

महिला आरक्षण विधेयक पास होने पर महिला मोर्चा ने की आतिशबाजी, प्रधानमंत्री व सांसद चुन्नीलाल साहू का जताया आभार

भाजपा महिला मोर्चा ने नारी शक्ति वंदन विधेयक पारित होने पर मिठाई बांटकर खुशी जताई। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सांसद चुन्नीलाल के प्रति आभार व्यक्त किया। आज दिल्ली से वापसी होने पर सांसद कार्यालय महासमुंद में सांसद चुन्नीलाल साहू का महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती सुधा साहू के नेतृत्व में महिला मोर्चा पदाधिकारियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका मुंह मीठा कराकर आतिशबाजी की। तथा नारी शक्ति वंदन विधेयक पास कराने में सहयोग के लिए उनका आभार जताया। श्रीमती साहू ने कहा कि लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण लागू होना देश में एक नई क्रांति की शुरूआत है।

इस मौके पर महिला मोर्चा पदाधिकारी श्रीमती मीना वर्मा, काैशिल्या बंसल, पार्वती साहू, शुभ्रा शर्मा, मधु यादव, सीता डोंडेकर, भगवती करसके, हेमकांति देवांगन, सुनीता साहू, लक्ष्मी साहू, सुरेखा कंवर, अर्चना चन्द्राकर,छाया चन्द्राकर,चंद्रलेखा साहू,दुर्गा चन्द्राकर,सांसद प्रतिनिधि संदीप दीवान, पवन साहू, मोहन साहू,गोपाल वर्मा,गौकरण साहू,आनन्द साहू जितेंद्र साहू, मनोहर साहू, दुलिकिशन साहू, जग्गू छुरा,कुंदन साव,आकाश पांडे,शुभम पांडे, राहुल, उदय, गुड्डा सिन्हा सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा व भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें