महासमुंद : रोड किनारे खेल रही 6 वर्षीय बच्ची बाइक की ठोकर से... - CG Sandesh

महासमुंद : रोड किनारे खेल रही 6 वर्षीय बच्ची बाइक की ठोकर से घायल

महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम कौदकेरा में महासमुंद से तुमगांव रोड के किनारे खेल रही 6 वर्षीय बच्ची को बाइक ने ठोकर मार दी, जिससे बच्ची घायल हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

ग्राम अकोली कला, आरंग निवासी लोकेश साहू ने अपनी शिकायत में बताया है की उसकी पत्नी बच्चे भाविका व चेतना साहू के साथ अपने भैया के घर ग्राम कौदकेरा तीजा त्यौहार मनाने गयी थी. 17 सितम्बर को उसकी बड़ी बेटी भाविका साहू उम्र 06 साल दीनदयाल साहू के घर सामने महासमुंद से तुमगांव रोड के किनारे ग्राम कौदकेरा में छोटे-छोटे बच्चो के साथ खेल रही थी.

उसी समय करीबन शाम 04:30 बजे तुमगांव तरफ से आ रही मोटर सायकल क्र. CG 04 LH 4280 का चालक अपने वाहन तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर रोड किनारे खेल रही भाविका साहू को ठोकर मार दिया, जिससे वह घायल हो गयी. उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

ईलाज कराने के बाद लोकेश ने थाने में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें