सरायपाली और तुमगांव पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ की कार्रवाई,... - CG Sandesh

सरायपाली और तुमगांव पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ की कार्रवाई, 37 लीटर शराब जप्त

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम छिंदपाली में अवैध शराब के साथ छिंदपाली निवासी आरोपी ताराचंद चौहान पिता आनंद चौहान उम्र 59 साल को गिरफ्तार किया है. आरोपी अवैध रूप से शराब बिक्री करने के लिए 25 लीटर महुआ शराब कीमती 5 हजार रुपये रखा था, जिसे पुलिस ने जप्त किया. आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत कार्रवाई की गई.

इसी तरह तुमगाँव पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत कार्रवाई की है. पहला मामला ग्राम अछोला का है. जोबा निवासी आरोपी समारू डहरिया पिता डेरहा उम्र 46 साल महानदी पुल के पास अवैध शराब बिक्री के लिए रखा था. आरोपी के कब्जे से 6300 एम एल. देशी प्लेन शराब कीमती 2800 रुपये जप्त किया गया.

वहीं दुसरे मामले में ग्राम अछोला में शराब दुकान के पास 6300 एम एल. देशी प्लेन शराब कीमती 3400 रुपये को मोटर सायकल किमती 15000 रू. मे ले जाते समय पकड़ा गया. आरोपी टीकम चंद मन्नाडे पिता ताराचंद उम्र 52 साल निवासी जोबा के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें