CG : रंजिश के चलते युवक की चाकू मारकर हत्या...4 आरोपी गिरफ्त... - CG Sandesh

CG : रंजिश के चलते युवक की चाकू मारकर हत्या...4 आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव– जिले में आपसी रंजिश के चलते युवक की चाकू मारकर हत्या मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों सहित नाबालिग को गिरफ्तार किया है। बता दें कि सोनू साईमन को 5 लोगों द्वारा आपसी रंजिश के चलते चाकू मारकर घायल कर दिया गया था। जिसके बाद उपचार के दौरान सोनू की मौत हो गई। राजनांदगांव के बसंतपुर थाना क्षेत्र का मामला।

दरअसल, बीते 19 सितम्बर को सोनू साईमन की चाकू मार कर हत्या करने वाले 4 आरोपियों और 1 नाबालिग को गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा चाकू के हमला किये जाने के बाद साईमन को गंभीर अवस्था में उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की रिपोर्ट मृतक की मां सावित्री बाई द्वारा बसंतपुर थाने में दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई।


पुलिस की तत्परता से दो आरोपी पकड़े गये और तीन आरोपी ट्रेन से अन्य राज्य भागने के फिराक में थे। जिन्हे जिसे आर.पी.एफ. रायपुर की सहायता से रायपुर रेल्वे स्टेशन में पकड़ लिया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आपसी रंजिश का बदला लेने के लिए वह अपने अन्य साथी तरूण पवार, गौरव यादव और दिपेन्द्र गोड उर्फ मसान के साथ एक राय होकर सोनू साइमन को जान से मारने की नियत से ढूंढ रहे थे। तभी वह उन्हें नंदई चौंक में रामू होटल के पास दिखाई दिया जिसे पांचों ने जान से मारने के लिए घेरकर लात घुसे से मारपीट किया और राहुल वैष्णव द्वारा चाकू निकाल कर उसके पेट में वार कर दिया और सोनू साईमन को मर गया सोंच कर मौका पाकर सभी वहां से फरार हो गए।

मामले का खुलासा करते हुए नगर पुलिस अधीक्षक अमित पटेल ने बताया कि इस हत्या के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया हैै। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पहले हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था, वहीं ईलाज के दौरान अस्पताल में मृत्यु हो गई, जिस पर मर्ग पंचनामा कर धारा 302 जोड़ा गया है।

इस हत्या के मामले में पुलिस ने लखोल निवासी राहूल बैरागी, नंदई चौक निवासी तरूण पवार ,गौरव यादव, बंगाली चाल निवासी दिपेन्द्र गोड सहित विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त 03 धारदार हथियार जब्द किया गया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें