कोरबा : नशेड़ी युवकों ने समाजसेवी को बेरहमी से पीटा...वीडियो ... - CG Sandesh

कोरबा : नशेड़ी युवकों ने समाजसेवी को बेरहमी से पीटा...वीडियो वायरल

कोरबा– शहर में अराजक तत्वों की सक्रियता कुछ ज्यादा की बढ़ गई है। आए दिन उनके द्वारा किसी न किसी के साथ मारपीट की जा रही है। ऐसी ही एक घटना बीती रात कोतवाली थानांतर्गत पुराना बस स्टैंड में हुई जहां आनंद रायकवार नामक व्यक्ति के साथ चार लोगों ने जमकर मारपीट की। सामाजिक कार्यकर्ता आंनद रैकवार ने शराब के नशे में धुत युवको को बस स्टैंड में कार्यक्रम के दौरान गाली – गलौज और हुल्लड़बाजी करने से मना किया बस इतने में जमकर पिटाई कर दी जिसका वीडयो अब इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है।

आनंद का उपचार अस्पताल में चल रहा है वहीं कोतवाली पुलिस थाना पुलिस से शिकायत की गई है।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। निजी अस्पताल में समाजसेवी आनंद रायकवार भर्ती हैं। बीती रात पुराना बस स्टैंड में चार युवकों ने उनकी बुरी तरह से पिटाई कर दी। शराब के नशे में धुत्त युवकों ने इन्हें अधमरा होने तक पीटा।


आनंद बस में सामान छोड़ने बस स्टैंड पहुंचे थे जहां विवाद हुआ जिसके बाद युवकों ने उनके साथ जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं युवक आनंद को भट्टी में डालने जा रहे थे लेकिन उन्होंने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

घायल के छोटे भाई ने बताया,कि युवकों ने उनके बड़े भाई के गले की चैन लूट ली है साथ ही बाइक को भी छीनने का प्रयास किया। कोतवाली पुलिस की माने तो मामले में तत्काल में 151 के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया। वहीं घायल की रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच की जाएगी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें