news-details

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी द्वारा किया गया आमसभा का आयोजन

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी जिला कांकेर के द्वारा आज मेला भाटा मैदान में एक बड़ी आमसभा का आयोजन किया गया। सभा से पहले शहर में सुबह 11 बजे भव्य रैली निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में उपस्थिति जनसमुदाय ने रैली की भव्यता बढ़ाई। दोपहर 1 बजे आमसभा की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन संध्या शुक्ला,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौरभ द्विवेदी, महासचिव आशीष शुक्ला की विशेष उपस्थिति रही। इसके साथ ही जिले भर के साथ प्रदेश पदाधिकारियों की उपस्थिति हजारों की संख्या में रही।

सभा मे उपस्थित अपार जनसमुदाय को संबोधित करते हुए भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन संध्या शुक्ला ने कहा कि आज समाज में जागृति है। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के लिए पूरे छत्तीसगढ़ में माहौल है। आज हमारी पार्टी ने पूरे छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को नशा मुक्त कराया है। पिछले 76 सालों में देश का एवं प्रदेश का विकास इन भ्रष्ट राजनेताओं के कारण रुका हुआ है जिस पर लोगों को खुलकर आवाज उठाने की जरूरत है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन संध्या शुक्ला ने भूपेश सरकार को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा यह भ्रष्टाचार में डूबी हुई सरकार है। जिस भी काम में यह सरकार हाथ डालती है,वहां भ्रष्टाचार करती है। लोग भाजपा और कांग्रेस के खोखले वादों को नकारकर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के साथ जुड़ने के लिए तत्पर है। 

पूरे प्रदेश के सभी क्षेत्रो में लोगो का अपार समर्थन हमे प्राप्त हो रहे है। राष्ट्रीय महासचिव आशीष शुक्ला ने कहा कि अब छत्तीसगढ़ परिवर्तन के मूड में है,यहां नशा बेचने वाली सरकार से लोग परेशान हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था लचर स्थिति में है, और भूपेश सरकार के कामकाज सिर्फ पोस्टर में ही दिखाई दे रहे हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौरभ द्विवेदी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ने मिलकर पूरे प्रदेश को लूटा है। अभी इस प्रदेश को पिछड़ा प्रदेश के नाम से पूरे देश भर में जाना जाता है लेकिन असल मायने में देखें तो कभी इन नेताओं ने छत्तीसगढ़ को ऊंचाइयों तक ले जाने वाली योजना नहीं बनाई। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के माध्यम से स्वच्छ राजनीति एवं भयभूम भ्रष्टाचार से मुक्त छत्तीसगढ़ के निर्माण के अभियान को दिन प्रतिदिन बढ़ाया जा रहा है और इस बार के विधानसभा चुनाव में निश्चित रूप से भारतीय शक्ति चेतना पार्टी एक बड़ी बदलाव करेगी यह समीकरण बन रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में जिले के तीनों प्रत्याशियों कांकेर से नमिता नेताम,भानुप्रतापपुर से लतीफ पिड्डा,अंतागढ़ से नरहरदेव गावड़े के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या शुक्ला जी एवं अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इस पूरे कार्यक्रम में लगभग दस हजार से अधिक लोगों की उपस्थिति रही।




अन्य सम्बंधित खबरें