बसना : झोपड़ीनुमा ठेला में शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध ... - CG Sandesh

बसना : झोपड़ीनुमा ठेला में शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते आरोपी गिरफ्तार

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम भठोरी निवासी आरोपी को पुलिस ने अवैध रूप से शराब पीने पिलाने का साधन उपलब्ध कराते पकड़ा. थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, 25 सितम्बर को पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम भठोरी का रूपसाय पटेल नामक व्यक्ति अपने झोपडीनुमा चखना ठेला में लोगो को अवैध रूप से शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है.

सूचना के बाद पुलिस ने रेड कार्यवाही की. शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये. शराब पीने का साधन उपलब्ध कराते भठोरी निवासी रूपसाय पटेल पिता सरजून पटेल उम्र 49 साल को पुलिस ने पकड़ा. रूपसाय ने लोगों को शराब पीने पीलाने का साधन उपलब्ध कराना स्वीकार किया. आरोपी के कब्जे से 02 पौवा देशी प्लेन शराब का खाली शीशी एवं 02 नग डिस्पोजल गिलास जप्त कर सीलबंद किया गया.

आरोपी रूपसाय पटेल का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से उसे गिरफ्तार किया गया. मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया. पुलिस ने वापस स्टेशन आकर आरोपी के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें