53 से अधिक अपराधियों का दुर्ग पुलिस ने निकाला जुलूस - CG Sandesh

53 से अधिक अपराधियों का दुर्ग पुलिस ने निकाला जुलूस

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर छत्तीसगढ़ पुलिस अपराधियों के खिलाफ अभियान शुरू कर दी है जिसके तहत अपराधियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। दुर्ग शहर में पुलिस ने चाकूबाजी करने वाले 53 से अधिक बदमाशो को पकड़ा और सरे बाजार इनका जुलूस भी निकाला। इनमें अधिकांश वे आरोपी थे जो पहले से ही चाकूबाजी की घटना को अंजाम दे चुके थे और कई फरार थे इनमें कुछ जेल से वापस आकर छुपते फिर रहे थे। इन बदमाश चाकूबाजो को पुलिस ने सुबह 4 बजे घेराबंदी कर पकड़ा।

 


इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर 6 में सभी थाना प्रभारियों के बीच पहचान परेड कराए जाने के बाद इनका सिविल सेंटर चौपाटी के पास जुलूस भी निकाला गया। ताकि लोगों के बीच इनका डर खत्म हो। इसके बाद इन्हें दोबारा अपराध में शामिल न होने की शपथ भी दिलाई गई। एडिशनल एसपी संजय ध्रुव ने बताया कि इनमें से कई आदतन अपराधी है औऱ कई जेल में छिपते घूम रहे थे, जिसे आज सुबह घेराबंदी कर पकड़ा गया।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें