Crime News : गांजे की तस्करी कर रहे 4 आरोपियों को किया गिरफ्... - CG Sandesh

Crime News : गांजे की तस्करी कर रहे 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार...29 किलोग्राम गांजा जब्त

 

 बालोद / जिला स्थित पुरूर थाना क्षेत्र में पुरूर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों का अवैध रूप से परिवहन करते हुए दो दिनों में दो कार्रवाई की और कुल 29 किलोग्राम 640 ग्राम गांजा जब्त किया है साथ ही इस कार्य के लिए प्रयुक्त एक कार व एक स्कूटी को भी जब्त किया है। वहीं इस पूरे मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत 2 लाख 96 हजार 400 रुपए आंकी गई है। गांजे को चारामा से रायपुर की ओर ले जाने के दौरान पुरूर के चौक में पुलिस ने इन्हें पकड़ा है। पहले मामले में एक कार के डिक्की में 21 किलोग्राम 640 ग्राम गांजे को अलग -अलग पैकेट में भरकर दो आरोपियों के द्वारा ले जाया जा रहा था, जहां दोनों ही आरोपी माना रायपुर के निवासी बताए जा रहे हैं।


 वहीं दूसरे मामले में एक स्कूटी के डिक्की में 8 किलोग्राम गांजे को दो आरोपियों के द्वारा ले जाया जा रहा था जहां स्कूटी में सवार दोनों ही आरोपी उत्तर प्रदेश निवासी है। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। बताया गया कि दोनों गांजा तस्करी से जुड़े आरोपी कांकेर क्षेत्र से गांजा परिवहन करने ज्यादातर इसी मुख्य मार्ग का उपयोग करते हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें