महासमुंद : निःशुल्क रक्तदान शिविर में 13 लोगों ने किया रक्तदान
जिले के समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2023 तक आयुष्मान भवः अभियान संचालित किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पी.कुदेशिया के निर्देशानुसार आज निःशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबंधित चिकित्सालय महासमुंद में किया गया। जिसमें कुल 13 लोगों ने रक्तदान किया तथा लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में बताया गया। शिविर का आयोजन नीलू घृतलहरे एवं डॉ. यशोदा मिर्धा जिला नोडल अधिकारी (ब्लड बैंक) के मार्गदर्शन में किया गया।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें