जंगल में मिली सड़ी-गली लाश, शरीर पर मिले चोट के निशान, पुलिस... - CG Sandesh

जंगल में मिली सड़ी-गली लाश, शरीर पर मिले चोट के निशान, पुलिस कर रही जांच

कोरबा। पसान थानांतर्गत कोरबी पुलिस चौकी के ग्राम पाली पठेरी के जंगल में एक व्यक्ति की सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।


जानकारी के अनुसार मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं। शव सड़क किनारे है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या कर फेंक दिया गया है। पसान थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। लाश की पहचान की जा रही है। आसपास के गांवों में सूचना दी गई है। कोटवार के माध्यम से भी मुनादी कराई जा रही है। फिलहाल जांच जारी है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें