सरायपाली : 14 वर्षीय नाबालिग युवती को भगाकर ले जाने के मामले में केस दर्ज
सरायपाली थाने में 14 वर्षीय नाबालिग युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में शिकायत दर्ज करायी गयी है. थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 27 सितम्बर को सरायपाली थाना क्षेत्र के एक गाँव की 14 वर्षीय नाबालिग को कोई बहला फुसलाकर भगाकर कर कहीं अपहरण कर ले गया है.
आसपास पतासाजी के बाद भी वह नहीं मिली तो मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी. शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 363 के तहत अपराध कायम किया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें