CG : घर पहुंचे पति के बारे में पूछे...नहीं होने पर महिला के ... - CG Sandesh

CG : घर पहुंचे पति के बारे में पूछे...नहीं होने पर महिला के साथ किए गैंगरेप

जांजगीर-चांपा : घर घुसकर महिला से गैंगरेप करने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने घर में घुसकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, 28 सितम्बर को पीड़िता दोपहर के समय घर मे अकेली थी। इस दौरान आरोपी रवि कुमार और मंगतू राम पीड़िता के घर आए और पीड़िता के पति के बारे में पूछताछ की। पति के नहीं रहने का फायदा उठाकर दोनों आरोपियों ने पीड़िता का हाथ मुंह दबाकर गैंगरेप किया। घटना के बाद जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

 

 

घटना के बाद पीड़ित महिला जांजगीर थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 376,(2) (च), 376 (घ),323, 506 भादवि. कायम कर दोनों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने घटना करना स्वीकार किया। कार्रवाई मे निरीक्षक अशोक वैष्णो, उप निरीक्षक भवानी सिंह चौहान, महिला प्रधान आरक्षक मंजू सिंह आर. शिवराय सागर, महिला आर रेखा एवं अन्य स्टॉफ का योगदान रहा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें