वन विभाग में मचा हड़कंप...कटघोरा वन मंडल में बच्चा हाथी की म... - CG Sandesh

वन विभाग में मचा हड़कंप...कटघोरा वन मंडल में बच्चा हाथी की मौत...

कोरबा। कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल के अंतर्गत आने वाले नागोई गांव के सालियाभाटा में हाथी के बच्चे की मौत हो गई है। इस घटना से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। हाथी के बच्चे की मौत होने की सूचना पर वन विभाग के अधिकारियों का दल घटना स्थल पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। बेबी एलीफेंट की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। संभावना जताई जा रही है कि तालाब के दलदल में फंसने से उसकी मौत हुई है। वहीं घटना स्थल से कुछ दूर पर हाथियों का झुंड मौजूद है. बता दें कि कटघोरा वन मंडल के अंतर्गत 40 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है।

 


कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत ने बताया कि घटना लगभग रात 3:00 बजे की है. जटगा वन परिक्षेत्र के सालियाभाटा गांव में बेबी एलीफेंट की मौत की सूचना मिली. जहां तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली गई और आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि जब हाथियों का दल तालाब में पानी पीने गया होगा। उसी दौरान बड़े हाथी के पैर के नीचे आ जाने से या फंसने से बेबी एलीफेंट की मौत हुई होगी. फिलहाल मामले में वन विभाग जांच कर रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें