यात्रियों से भरी बस ट्रेलर से टकराया...2 की मौत...14 घायल - CG Sandesh

यात्रियों से भरी बस ट्रेलर से टकराया...2 की मौत...14 घायल

जगदलपुर। जिले के नेशनल हाईवे पर आज देर रात ट्रेलर और बस में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बस में सवार दो यात्रियों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि 14 यात्री गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। वहीं घायलों को राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. यह मामला कोडेनार थाना क्षेत्र का है।

 


मिली जानकारी के अनुसार, बीती देर रात कोडेनार थाना क्षेत्र के एनएच 30 पर किलेपाल के पास ट्रेलर और बस में भिडंत हुआ। दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौत हुई है और 14 घायल हैं. घायलों का इलाज डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में जारी है. बताया जा रहा है कि बस बिजापुर से जगदलपुर आ रही थी वहीं जगदलपुर से गीदम की ओर जाने वाले ट्रेलर से बस की टक्कर हो गई. वहीं घायल यात्रियों ने घटना के वक्त मौके पर एम्बुलेंस और पुलिस के नहीं पहुंचने की बात कही है. हादसा के बाद राहगीरों ने घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें