नक्सली कैम्प ध्वस्त, डीआरजी और छसबल की संयुक्त कार्रवाई - CG Sandesh

नक्सली कैम्प ध्वस्त, डीआरजी और छसबल की संयुक्त कार्रवाई

बीजापुर जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र मदपाल के जंगलों में नक्सलियों के कैम्प को पुलिस की संयुक्त पार्टी ने ध्वस्त कर दिया है। वहां से नक्सलियों के कई सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि भैरमगढ़ ब्लाक के मिरतुर थाना क्षेत्र के कुडमेर और मदपाल के जंगलों में भैरमगढ़ एरिया कमेटी की सचिव सुमित्रा और एसीएम शंकर कारम सहित 10 -15 सशस्त्र नक्सलियों की मौजूदगी है। जिसके बाद डीआरजी और 19/ए वी वाहिनी छसबल बेचापाल की संयुक्त टीम शुक्रवार को नक्सल विरोधी अभियान पर निकली।




अभियान के दौरान शुक्रवार की सुबह 7 बजे मदपाल के जंगलों में पुलिस की संयुक्त पार्टी द्वारा नक्सली कैम्प ध्वस्त किया गया। नक्सली पुलिस की उपस्थिति को देख भाग निकले। मौके से पुलिस ने डेटोनेटर, टूल्स, नक्सली वर्दी, पिट्ठू, नक्सली साहित्य, दवाइयां और रोजमर्रा के सामान कैम्प से बरामद किये हैं।
अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें