बदले की सनक: घर में घुसे और आंगन में खड़ी बाइक फूंक डाली, माल... - CG Sandesh

बदले की सनक: घर में घुसे और आंगन में खड़ी बाइक फूंक डाली, मालिक ने देखा तो भाग निकले बदमाश

जांजगीर। जांजगीर चाम्पा के अकलतरा क्षेत्र के रसेड़ा गांव से बड़ा मामला सामने आया है. पोल्ट्री फार्म संचालक की बाइक पर घर के आंगन में 4 बदमाशों ने आग लगा दी है.
मामले में पुलिस ने 1 नामजद सहित 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है और जांच में जुटी हुई है. बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया है. घटना को अंजाम देने के वक्त नाकाब बांधकर बदमाश पहुंचे थे.

रसेड़ा गांव में पोल्ट्री फार्म संचालक सुरेश साहू, घर में परिवार समेत सो रहा था, तभी रात्रि में 4 नकाबपोश बदमाश पहुंचे और बाइक में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. पूरी घटना को पोल्ट्री फार्म संचालक की पत्नी गीतांजलि साहू ने देखा और अपने पति को आवाज लगाई.


आवाज सुनकर बदमाश भाग निकले और महिला ने 1 बदमाश को पहचान लिया. आगजनी से पोल्ट्री फार्म संचालक की बाइक जलकर खाक हो गई है.
फिलहाल, मामले में पुलिस ने अर्जुनी गांव के रंजीत बंजारे और 3 अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 435 के तहत अपराध दर्ज किया है और तफ्तीश में जुटी हुई है. मामले में पोल्ट्री फार्म संचालक ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें