फॉर्म हाउस में रहस्यमयी स्थिति में फांसी पर लटका मिला मजदूर.... - CG Sandesh

फॉर्म हाउस में रहस्यमयी स्थिति में फांसी पर लटका मिला मजदूर...हत्या या आत्महत्या की उधेड़बुन में जुटी पुलिस

जांजगीर-चांपा । जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खोखरा के मुनुन्द रोड पर स्थित फॉर्म हाउस में एक मजदूर की रहस्यमयी परिस्थितियों में फांसी लटकी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। जांजगीर की पुलिस अब इस उधेड़बुन में लगी है कि ये हत्या है या फिर आत्महत्या ? सूचना पाकर मौके पर पहुुंची पुलिस ने मृतक करन धीवर के शव का पंचनामा तैयार करवा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की तहकीकात जारी है।


क्या है पूरा मामला

सिटी कोतवाली थाने की पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुनुन्द रोड की राइस मिल के पास धीरज थवाईत का फार्म हाउस है। जहां रविवार को मजदूर करन धीवर काम करने गया था। कुछ ही देर बाद जब अन्य मजदूर फार्म हाउस पहुंचे, तो देखा कि करन धीवर की देह रहस्यमयी स्थिति में फांसी पर लटक रही थी। उसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई और मौके पर पुलिस पहुंची। इस मामले में पुलिस परिजन का बयान ले रही है और सभी बिंदुओ पर जांच कर रही है। पुलिस अभी इसी उधेड़बुन में उलझी है कि आखिर ये हत्या है या आत्महत्या ? फिलहाल मामले की तहकीकात जारी है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें