
राजीव गांधी किसान न्याय योजना : किसानो को किया गया तीसरी किस्त एवं लंबित राशि का भुगतान
राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत शासन द्वारा किसानो को तीसरी किस्त की राशि 28 सितंबर को जारी कर दी गई है सांथ ही जिले के प्रथम एवं द्वितीय किस्त के लिए लंबित किसानों का भुगतान भी कर दिया गया है।
कृषि विभाग के उप संचालक राकेश शर्मा ने बताया कि राजीव गांधी किसान न्याय योजनांतर्गत शासन द्वारा 28 सितंबर को जिले के 1 लाख 21 हजार 567 किसानो को 85 करोड़ 20 लाख 18 हजार रूपए की तीसरी किस्त के रूप में जारी किया गया है। इसके सांथ ही जिले के प्रथम किस्त के लिए लंबित 6 हजार 887 किसानो को 2 करोड़ 61 लाख 15 हजार रूपए एवं द्वितीय किस्त के लिए लंबित 7043 किसानो को 2 करोड़ 76 लाख 10 हजार रूपए उनके बैंक खाते में भुगतान किया गया है। शासन की मंशानुसार इन सभी किसानो को कृषि आदान सहायता राशि प्रदाय कर दिया गया है।
अन्य सम्बंधित खबरें
अन्य खबरें