सरायपाली : कार ने बाइक को पीछे से मारी ठोकर
सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम रोहिना निवासी युवक अपने दादा-दादी को बाइक से लेकर जा रहा था, इसी दौरान एक कार ने उन्हें ठोकर मार दी. पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम रोहिना निवासी चैतन टेकाम 3 अक्टूबर को भंवरपुर से रोहिना अपने दोस्त की मोटर सायकल बजाज प्लेटिना बिना नंबर से अपने दादा कुशध्वज एवं दादी ताराबाई को बिठाकर वापस रोहिना आ रहा था. तभी ग्राम बरतियाभांठा के आगे पुल के पास करीब शाम 05:15 बजे पीछे से आ रही कार का चालक मोटर सायकल को ठोकर मार दिया, जिससे तीनों मोटर सायकल सहित गिर गये.
गिरने से ताराबाई के सिर में, होंट, चेहरे में चोट लगी है. कार चालक अपने कार को लेकर सागरपाली की ओर भाग गया. घटना को राहगीर लोग देखे. घायल ताराबाई को डायल 112 वाहन से उपचार के लिये शासकीय अस्पताल सरायपाली ले जाया गया, जहाँ उसका उपचार चल रहा है.
पुलिस ने मामल की शिकायत के बाद आरोपी अज्ञात कार चालक के खिलाफ भादवि की धारा 279, 337 के तहत अपराध कायम किया है.