बसना : गढ़पटनी रोड और ओवर ब्रिज के नीचे शराब पिलाने का साधन उ... - CG Sandesh

बसना : गढ़पटनी रोड और ओवर ब्रिज के नीचे शराब पिलाने का साधन उपलब्ध कराते आरोपी गिरफ्तार

बसना पुलिस ने 3 अक्टूबर को दो अलग-अलग मामलों में अवैध शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वालों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है.

पहला मामला ओवर ब्रिज के नीचे खेमड़ा का है. जहाँ सागुनढाप निवासी रामचरण पटेल पिता हीरालाल उम्र 40 साल अवैध रूप से घटनास्थल पर शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा था. जिसे पुलिस ने पकड़ा.

दूसरा मामला गढ़पटनी रोड का है. जहाँ नौगड़ी निवासी अजय मनहर पिता होरीलाल अवैध रूप से घटनास्थल पर शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा था, जिसे पुलिस ने पकड़ा.
पुलिस ने दोनों ही मामलों में आबकारी एक्ट 36 (सी) के तहत कार्रवाई की है.


अन्य सम्बंधित खबरें