बिजली विभाग की पिकअप को तेज रफ्तार बस ने ठोका 6 घायल और फिर - CG Sandesh

बिजली विभाग की पिकअप को तेज रफ्तार बस ने ठोका 6 घायल और फिर

धमतरी। जिले के बिरेझर चौकी के पास ही बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। एनएच 30 पर एक तेज रफ्तार बस ने बिजली विभाग की पिकअप को जोरदार ठोकर मारी। इससे वो वहीं पर पलट गई। इस हादसे में 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद से ही बस का चालक फरार बताया जा रहा है।

कैसे हुआ हादसा जानें

दरअसल बुधवार को रॉयल ट्रैवल्स की एक बस काफी तेजी से आ रही थी। उसके आगे-आगे विद्युत विभाग की पिकअप चल रही थी। बिरेझर चौकी के पास जैसे ही चालक ने पिकअप को मोड़ने के लिए स्लो किया। तेज रफ्तार बस ने उसे ऐसी जोरदार टक्कर मारी कि वो वहीं पर पलट गई। इस हादसे में बस का भी सामने हा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में कुल 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


पुलिस ने शुरू की कार्यवाही

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। उधर मौके पर पहुंची बिरेझर थाने की टीम मामले की तहकीकात कर रही है। तो वहीं पुलिस वालों का दावा है कि वो जल्दी ही बस के चालक को अरेस्ट कर लेंगे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें