सरायपाली अनुविभाग अंतर्गत नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकानों का ... - CG Sandesh

सरायपाली अनुविभाग अंतर्गत नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकानों का आबंटन

इच्छुक संस्था 18 अक्टूबर तक कर सकते है आवेदन

महासमुंद : अनुविभाग सरायपाली के अंतर्गत सहकारी समितियों के द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकानों का समर्पण किया गया है। उक्त समर्पित ग्राम पंचायतो में शासन के निर्देशानुसार एवं कार्यालय कलेक्टर खाद्य शाखा महासमुंद द्वारा शासकीय उचित मूल्य की दुकानों का युक्तियुक्तकरण किया जाना है। उक्तानुसार नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान का नवीन आबंटन किया जाना है। 

इन ग्राम पंचायतों व नगरीय निकाय बोडेसरा, कंवरपाली, नवागढ़, बिजातीपाली, सरायपाली शहरी 05, भीखापाली, लिमगांव, बंदलीमाल, डूमरपाली, कलेंडा, किसड़ी, छिबर्रा गेर्रा, गेर्रा, सानपंधी, अर्जुंडा, अंतर्ला, माधोपाली, परसकोल, बरिहापली, जंगलबेड़ा में छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली ; नियंत्रण आदेश 2016 के तहत विकासखंड में स्थित वृहत्ताकार आदिम जाति बहुद्देशीय सहकारी समितियो, प्राथमिक कृषि साख समितियों, वन सुरक्षा समितियों, महिला स्व सहायता समूहों, ग्राम पंचायतो एवं अन्य उपभोक्ता सहकारी समितियों से उचित मूल्य की दुकान के संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इच्छुक संस्था निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र समस्त दस्तावेजो के साथ 18 अक्टूबर 2023 तक अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय सरायपाली में कार्यालयीन अवधि में प्रस्तुत कर सकते है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें