बस्तर फाइटर्स के जवान का नक्सलियों ने किया अपहरण, परिजन ने क... - CG Sandesh

बस्तर फाइटर्स के जवान का नक्सलियों ने किया अपहरण, परिजन ने की रिहाई की अपील

बीजापुर। जिले में नक्सलियों ने बस्तर फाइटर्स के एक जवान का अपहरण कर लिया है। परिजनों ने नक्सलियों से जवान की रिहाई की अपील की है। मामला जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, एरमनार गांव निवासी शंकर कुड़ियम बीजापुर के पुलिस लाइन कारली में पदस्थ है। कुछ दिन पहले जवान भैरमगढ़ के उसपरी गांव गया हुआ था। यहीं से नक्सली उसे उठाकर अपने साथ ले गए। 27-28 सितंबर से जवान ड्यूटी पर भी नहीं आया है। जवान के अपहरण होने की सूचना ग्रामीणों ने परिजनों को दी। अब परिजनों ने नक्सलियों से जवान को रिहा करने की अपील की है।

 


क्या है बस्तर फाइटर्स फोर्स ?

हाल ही में बस्तर फाइटर्स फोर्स का गठन किया गया है। बस्तर संभाग के सातों जिले में 300-300 स्थानीय युवाओं की भर्ती की गई है। बस्तर के अंदरूनी इलाकों के युवाओं की भर्ती होने से फोर्स को मजबूती मिल रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें