महासमुंद : कपड़ा दुकान का ताला तोड़कर पैसों की चोरी
महासमुंद के प्रिया वस्त्रालय का ताला तोड़कर गल्ले में रखे पैसों की चोरी का मामला सामने आया है. प्रिया वस्त्रालय के संचालक हेमन्त बोथरा ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है की 24 सितम्बर को रात करीब 09 बजे वह अपने दुकान को बंद कर अपने घर कॉलेज रोड महासमुंद चला गया.
25 सितम्बर को सुबह 9 बजे हेमन्त बोथरा दुकान खोलने के लिए दुकान के पास आकर देखा तो सामने के शटर के दरवाजा में लगा ताला टूटा हुआ था. पैसा रखने का गल्ला का लॉकर टूटा हुआ था. कोई अज्ञात चोर 17450 रूपये एवं आयुष्मान कार्ड चोरी कर ले गया है. हेमंत चोरी के संबंध में पता तलाश करते रहा एवं परिवार से राय मशवरा होने के बाद 4 अक्टूबर को थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज करायी.
पुलिस ने शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ 380-IPC, 457-IPC के तहत अपराध कायम किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें