तुमगांव : पुलिस थाना से लौटते वक्त रास्ता रोककर की मारपीट
तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम अमावश के पास थाना से लौट रहे एक महिला, उसके पति और बेटी को रोककर गाली गलौज कर मारपीट का मामला सामने आया है.
ग्राम अमावश निवासी सकुन जेन्ड्रे ने अपनी शिकायत में बताया है की 3 अक्टूबर की घटना के सम्बन्ध में वह 4 अक्टूबर को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अपने पति हिमेन्द्र जेन्ड्रे एवं पुत्री हेमलता जेन्ड्रे के साथ गयी थी.
थाना से मोटरसायकल में वापस जाते समय ग्राम अमावश जाने के रास्ता में तालाब के पास आरोपीगण झब्बु ऊर्फ पंचु जेन्ड्रे, योगेन्द्र ऊर्फ चुका जेन्ड्रे , दुकालु जेन्ड्रे , मानिकराम जेन्ड्रे एवं अन्य एक राय होकर रास्ता रोककर अश्लील गाली गुप्तार करते हुए अपने पास रखे डंडा एवं रॉड से हिमेन्द्र के साथ मारपीट करने लगे, झब्बु ऊर्फ पंचु जेन्ड्रे , दुकालु जेन्ड्रे , मानिकराम जेन्ड्रे अपने हाथ में रखे डण्डा से मारपीट किये एवं योगेन्द्र ऊर्फ चुका जेन्ड्रे ने अपने हाथ में रखे रॉड से मारपीट किया.
मारपीट करने से मेरे हिमेन्द्र के सिर, कंधा, बाएं पैर में चोट लगा है. सकून बीच बचाव करने गयी तो उसके साथ भी धक्का मुक्की करने लगे तथा जाते-जाते जान से मारने की धमकी दे रहे थे.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी झब्बु ऊर्फ पंचु जेन्ड्रे , योगेन्द्र ऊर्फ चुका जेन्ड्रे , दुकालु जेन्ड्रे , मानिकराम जेन्ड्रे एवं अन्य के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 341-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.