महासमुंद : बस की ठोकर से 15 वर्षीय बालक की मौत - CG Sandesh

महासमुंद : बस की ठोकर से 15 वर्षीय बालक की मौत

15 अगस्त को मामी के साथ स्कूटी में स्कूल जा रहे 15 वर्षीय बालक की सड़क हादसे में मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कूल जाते समय NH353 सड़क घोड़ारी के पास बस ने स्कूटी को ठोकर मार दी, जिससे दोनों गिर गए. हादसे में दोनों घायल हो गए. डायल 112 वाहन से दोनों को अस्पताल ले जाया गया. इलाज के दौरान बालक ने दम तोड़ दिया. पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई थी. मर्ग जांच के बाद बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.

पुलिस ने मर्ग जांच में पाया कि 15 अगस्त को अमन चंद्राकर अपने मामी रिया चंद्राकर के होण्डा एक्टीवा वाहन क्रमांक CG 04 NJ 7451 में बिरकोनी से बैठकर महासमुंद स्कूल जा रहे थे. 

नेमीचंद चंद्राकर फर्सी फैक्ट्री के सामने NH353 सड़क घोड़ारी में पहुंचे थे. उसी समय महासमुंद से रायपुर की ओर जा रही जैन ट्रेवल्स की बस क्रमांक CG 04 E 3454 का चालक अपने बस को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए होण्डा एक्टीवा वाहन क्रमांक CG 04 NJ 7451 को सामने से ठोकर मार दिया, जिससे एक्टीवा चालक रिया चंद्राकर एवं पीछे बैठे अमन चंद्राकर को चोटें आई थी एवं एक्टीवा की सामने भाग क्षतिग्रस्त हो गया था. दोनो घायल को डायल 112 वाहन की मदद से ईलाज हेतु जिला अस्पताल महासमुंद ले जाया गया, जहां दोनो घायल की प्रारंभिक उपचार के बाद रायपुर रिफर करने पर MMI अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया गया, जहां ईलाज के दौरान 19 अगस्त को सुबह अमन चंद्राकर पिता मधुराम चंद्राकर उम्र 15 वर्ष निवासी ग्राम भरदा थाना कुरूद जिला धमतरी की मौत हो गयी.

मर्ग जांच में जैन ट्रेवल्स के बस क्रमांक CG 04 E 3454 के चालक का कृत्य अपराध धारा 279, 337, 304(A) भा.द.वि. का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें