महामसुन्द : दो मोटर सायकल की टक्कर में घायल युवक की मौत
महामसुन्द थाना क्षेत्र के फिगेश्वर मोड के आगे एमएस पोल्ट्री फार्म के पास दो बाइक की टक्कर हो गयी. हादसे में एक युवक घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. पुलिस मर्ग जांच में जुटी हुई थी.
मर्ग जांच में पाया गया कि 8 जुलाई को सुबह लगभग 10 बजे गोविंद ध्रुव पिता भागीरथ ध्रुव उम्र 25 वर्ष निवासी मालीडीह थाना तुमगांव जिला महासमुन्द अपने घर ग्राम मालीडीह से अपनी मोटर सायकल बजाज प्लेटिना क्र. CG 06 GT 8552 में अपनी चचेरी बहन मोनिका ध्रुव को बिठा कर उनके गृह ग्राम झालखम्हरिया में छोडकर रात लगभग 07:30 बजे झालखम्हरिया से वापस अपने घर जा रहा था.
फिगेश्वर मोड के आगे एमएस पोल्ट्री फार्म के पास पहुचे थे. इसी दौरान पिछे से आ रही हीरो होण्डा स्लेलेण्डर प्लस क्र. CG 06 K 6790 के चालक द्वारा अपनी मोटर सायकल को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये गोविंद ध्रुव के मोटर सायकल बजाज प्लेटिना क्र. CG 06 GT 8552 को ठोकर मार दिया, जिससे वह घायल हो गया. उसे ईलाज हेतु डायल 112 वाहन की मदद से सोहम अस्पताल लभराखुर्द ले जाया गया. 17 जुलाई को दोपहर 12 बजे सोहम अस्पताल के डॉक्टर द्वारा उचित ईलाज हेतु घायल गोविंद ध्रुव को रायपुर रिफर करने पर मेकाहारा अस्पताल रायपुर ले जाया गया, जहाँ ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
मर्ग जांच में आरोपी वाहन हीरो स्प्लेण्डर प्लस क्र. CG 06 K 6790 के चालक का कृत्य अपराध धारा 304(A) भा.द.वि. का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है.