महासमुंद : दो भाईयों को झगडा करने से मना करना पडोसी को पड़ा भारी, धारदार वस्तु से पहुँचाया चोट
महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हनी में दो भाई लडाई झगडा हो रहे थे, जिसे पड़ोसी समझाने गया तो उसे धारदार वस्तु से हमला कर चोट पहुंचाया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
लक्ष्मीचंद सोनवानी ने अपनी शिकायत में बताया है की 4 अक्टूबर को वह अपने घर में परिवार के साथ खाकर आराम कर रहा था. रात करीब 09:45 बजे घर के सामने गली में लडाई झगडा हो हल्ला की आवाज सुनकर लक्ष्मीचंद बाहर निकला तो देखा की उसका पडोसी घासू उर्फ मोटू जागडे और ईश्वर जागडे दोनो भाई आपस मे किसी बात को लेकर लडाई झगडा कर रहे थे.
पडोस मे होने के नाते लक्ष्मीचंद ने लडाई झगडा करने से मना किया, तो घासू उर्फ मोटू जागडे तुम कौन होते हो मना करने वाले कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुये अपने हाथ में रखे कुदाली जैसा धारदार वस्तु से लक्ष्मीचंद के बाये पीठ पर मारकर चोट पहुचाया.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी घासू जागडे के खिलाफ 294-IPC, 324-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.