पटेवा : उधारी में पैसे नहीं देने पर क मारपीट - CG Sandesh

पटेवा : उधारी में पैसे नहीं देने पर क मारपीट

पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम जोगीडीपा में उधारी पैसे नहीं देने पर आरोपी ने मारपीट की. मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.

ग्राम जोगीडीपा निवासी रवि जगत ने अपनी शिकायत में बताया है की 4 अक्टूबर को शाम करीब 05:30 बजे दोस्त शैलेन्द्र जांगड़े के साथ ग्राम बोडरा नन्दू किराना दुकान के पास खड़ा था. 

उसी समय कुन्दन बिहारी का साला प्रिंस बिहारी वहां आकर पैसा ऊधारी मांगने लगा, पैसा नहीं है कहने पर मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट कर धक्का देकर जमीन में गिरा दिया, जिससे रवि के बांये गाल में आंख के ऊपर, बांये घुटना में चोट आई है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी प्रिंस बिहारी के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें