सरायपाली : सांप काटने से भाई-बहन की मौत - CG Sandesh

सरायपाली : सांप काटने से भाई-बहन की मौत

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम भीखपाली में अपने घर में सो रहे भाई-बहन की सांप के डसने से मौत हो गयी. घटना की सुचना हिरामणी कोसरिया ने थाने में दी की 4 अक्टूबर की रात उसके भतीजा तुषार कोसरिया पिता जगतु कोसरिया उम्र 14 साल और भतीजी कुमारी गौरी कोसरिया पिता जगतु कोसरिया उम्र 12 साल अपने घर में सो रहे थे. इसी दौरान उन्हें जहरीले सांप ने काट लिया, जिससे दोनों की मौत हो गई.

पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें