बागबाहरा : पिता ने दर्ज करायी बेटी के अपहरण की शिकायत
बागबाहरा थाना क्षेत्र के एक गाँव की नाबालिग युवती के अपहरण की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है. युवती के पिता ने शिकायत में बताया है की उसकी 15 वर्षीय बेटी को 3-4 अक्टूबर की रात कोई अज्ञात बहला फुसलाकर भगाकर कर कहीं अपहरण कर ले गया है.
आसपास पतासाजी के बाद भी वह नहीं मिली तो 5 अक्टूबर को मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी. पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 363 के तहत अपराध कायम किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें