सरायपाली : घर घुसकर पैसों की चोरी, गाँव के व्यक्ति के खिलाफ ... - CG Sandesh

सरायपाली : घर घुसकर पैसों की चोरी, गाँव के व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम कोदोगुड़ा में दीवाल के ऊपर छेद से घर में घुसकर पैसों की चोरी की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है. ग्राम कोदोगुड़ा निवासी उत्तर कुमार चौधरी पिता टिकेश्वर उम्र 45 साल ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है की 4 अक्टूबर को दोपहर लगभग 12 बजे वह अपने गाय को चरानें गया था, उसकी पत्नि नहानें गयी थी, घर में कोई नही था.

दोपहर लगभग 1 बजे उत्तर कुमार को गौरीशंकर चौधरी नें फोन करके बताया कि प्रसन्न साहू उत्तर कुमार के घर मंं दीवाल के ऊपर छेद से घर में घूसकर रूपये चोरी कर भाग गया है. चोरी कर भागते समय कुछ नोट गिर गये थे जिसे उठाकर वह पुन: भागा है. 

तब उत्तर कुमार घर आया और देखा तो घर के अंदर पेटी में रखे 30 हजार रूपये जिसे उत्तर कुमार ने धान बेच कर रखा था, उक्त रूपये नहीं थे. प्रसन्न साहू घर अंदर घूस कर उक्त रूपये को चोरी कर भाग गया है, जिसे गांव के गौरीशंकर चौधरी एवं सुमन मरकाम नें देखा है.

पुलिस ने मामले की शिकायत में बाद आरोपी प्रशन्न साहू पिता चन्द्रमणी साहू निवासी कोदोमुड़ा के खिलाफ 380-IPC, 454-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें