खल्लारी : मुर्गा लेने जा रहे बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत
खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम भीमखोज नाला के पास मुर्गा लेने जा रहे जीजा-साला सड़क हादसे का शिकार हो गए. हादसे में एक की इलाज के दौरान मौत हो गयी. पुलिस ने मर्ग जांच में जुटी हुई थी. मर्ग जांच के बाद पुलिस ने मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GV 5415 के चालक के विरूद्ध भादवि की धारा 279, 337, 304-A के तहत अपराध कायम किया है.
मिली जानकारी के अनुसार, 27 अगस्त को संजय कुमार भोय अपने जीजा विनोद सांवरा के साथ ग्राम रैताल से मुर्गा लेने भीमखोज खल्लारी मोटर सायकल होंडा साईन क्र. CG 04 HY 5841 से आ रहे थे. दोपहर करीबन 1:40 बजे भीमखोज नाला पुलिया के पास पहुंचे थे.
इसी दौरान पीछे से आ रही मोटर सायकल क्र. CG 06 GV 5415 के चालक ने अपनी मोटर सायकल को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर पीछे से ठोकर मार दिया, जिससे वे मोटर सायकल सहित गिर गये तथा पीछे बैठे विनोद सांवरा को बांया पैर के पिंडली एवं जबडा में चोट लगा था एवं मोटर सायकल चला रहे संजय कुमार भोय के पैर एवं सिर में चोट लगी थी. जिन्हे ईलाज के लिए सोहम अस्पताल महासमुंद में लेकर गये. जहां डॉक्टर ने संजय कुमार भोय को मृत घोषित कर दिया.