बसना विधानसभा से कांग्रेस किसे बनाएगी अपना प्रत्याशी ? क्या राजा देवेन्द्र बहादुर सिंह हैं एकमात्र विकल्प....
बसना विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी के रूप में संभावित सूचि में डॉ. संपत अग्रवाल का नाम सामने आने के बाद अब डॉ. संपत को ही बीजेपी से बसना विधानसभा का प्रत्याशी माना जा रहा है. तो वहीँ कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में टिकट को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है. कल मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक कांग्रेस 36 सीटों पर नए चहरे को मौका दे सकती है. जिसके बाद बसना विधानसभा से कांग्रेस के कई दावेदारों को टिकट मिलने की आश दिखाई दे रही है. ऐसे में अब सवाल है कि क्या बसना विधानसभा से कांग्रेस अब वर्तमान विधायक का टिकट काटकर किसी नए चहरे को अपना प्रत्याशी बनाने जा रही है ?
क्षेत्र में ऐसे भी कुछ जनप्रतिनिधि नजर आयें है जो विगत कुछ दिनों से अपने क्षेत्र में जनसंपर्क कर दावेदारी प्रस्तुत कर रहे हैं. जबकि पिछले विधानसभा चुनाव से लेकर अब तक कांग्रेस के दुसरे सशक्त उम्मीदवार उषा पटेल बसना विधानसभा की अपेक्षा खल्लारी विधानसभा में सक्रीय नजर आ रही हैं. इससे माना जा रहा है कि बसना विधानसभा के लिए कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में राजा देवेन्द्र बहादुर सिंह को ही पहले विकल्प के रूप में देखा जा रहा है.
हलाकि वर्त्तमान विधायक पर लगातार निष्क्रियता और बाहरी प्रत्याशी होने का आरोप लगता आया है. क्या ऐसे में कांग्रेस इस बार किसी नए चेहरे को इस सीट से मौका दे सकती है ? क्या कोई नया चेहरा कांग्रेस को बीजेपी के डॉ. संपत अग्रवाल के सामने जीत दिला सकता है. जनमानस के बीच तो इस प्रश्न का उत्तर ना के रूप में मिलता है. चर्चा में कई लोगों से सुनने में आता है की बीजेपी से डॉ. संपत को टिकट मिलने के बाद कांग्रेस से केवल विधायक देवेन्द्र बहादुर ही हैं जो उन्हें कड़ी टक्कर दे सकते हैं.
हलाकि इस कार्यकाल में भी विधायक पर निष्क्रियता के आरोप लगे हैं, लेकिन विधायक के इस कार्यकाल में निष्क्रियता कहीं नजर नहीं आती है. हाँ, विज्ञापन और प्रचार-प्रसार में जरुर कमी रही है लेकिन अपने पूर्व कार्यकाल की अपेक्षा राजा साहब का वर्तमान कार्यकाल काबिल-ए-तारीफ़ है.
वर्तमान कार्यकाल में कांग्रेस शासन की नीतियों से जहाँ किसानों की जीवनशैली में विकास हुआ, साथ ही उन्हें आर्थिक बोझ से भी मुक्ति मिली है. इसके अलावा स्थानीय विधायक की सक्रियता से क्षेत्र में सड़कों का बिछा हुआ जाल, कई बहुप्रतीक्षित मांग पुल-पुलिए, विद्युत उपकेंद्र, धान खरीदी केंद्र बनते दिखाई दिए हैं.
वहीं इस कार्यकाल में बसना नगर में भी स्थित स्वास्थ्य केंद्र, एक गौरव पथ जैसे कई उपलब्धि के कार्य विधायक राजा देवेन्द्र बहादुर ने कराये हैं, ऐसा माना जा रहा है कि अगर राजा देवेन्द्र बहादुर निर्दलीय चुनाव लड़ें तो भी डॉ. संपत अग्रवाल को कड़ी टक्कर दे सकते हैं.