महासमुंद : 15 अक्टूबर को आयोजित भर्ती परीक्षा के सुचारू संचा... - CG Sandesh

महासमुंद : 15 अक्टूबर को आयोजित भर्ती परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

महासमुंद : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा रविवार 15 अक्टूबर 2023 को दो पालियों में भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इनमे प्रथम पाली में सहायक प्रबंधक (फील्ड ऑफिसर), कार्यालय सहायक, सामान्य सहायक, समिति प्रबंधक (नवीन संवर्ग) की भर्ती परीक्षा पूर्वान्ह एवं द्वितीय पाली में कनिष्ठ प्रबंधक, कनिष्ठ प्रबंधक संवर्ग (ट्रेजरी विशेषज्ञ/मुख्य लेखापाल), उप प्रबंधक, सहायक प्रबंधक की भर्ती परीक्षा अपराह्न में आयोजित होगी।

कलेक्टर प्रभात मलिक ने परीक्षाओं के सुचारू एवं निर्विघ्न संचालन हेतु संयुक्त कलेक्टर श्रवण कुमार टंडन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें