बसना : अवैध शराब परिवहन करती कार पेड़ से टकराई, 150 लीटर शराब... - CG Sandesh

बसना : अवैध शराब परिवहन करती कार पेड़ से टकराई, 150 लीटर शराब जप्त, चालक फरार...

सुकदेव वैष्णव, बसना : बसना पुलिस ने 6 अक्टूबर को 150 लीटर अवैध शराब जप्त किया है. कार में अवैध शराब परिवहन करने वाला पुलिस को देखकर तेज गति से अपनी वाहन चलाने लगा. इसी दौरान उसकी कार पेड़ से जा टकराई. हादसे के बाद कार सवार कार को छोड़कर भाग निकला. पुलिस ने कार से 150 लीटर अवैध शराब बरामद कर फरार आरोपी बहादुर सारथी के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

पुलिस ने बताया की 6 अक्टूबर को उन्हें मुखबीर से सूचना मिला है कि ग्राम बगमल्ला थाना सलिहा के बहादुर सारथी पिता नंद झरोखा सारथी नामक व्यक्ति अपने एक कत्था रंग के मारूती सुजुकी 800 कार क्रमांक CG 10 FA 6058 में अवैध शराब बिक्री के लिए सलिहा से बसना की ओर आ रहा है.

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. कुछ समय पश्चात मुखबीर के बताये वाहन कत्था रंग के मारूती सुजुकी 800 कार क्रमांक CG 10 FA 6058 आया. कार चालक पुलिस को देखकर घबरा गया और अपनी कार को तेजी से चलाने लगा. इसी दौरान केशरपुर जाने के रास्ता ग्राम बम्हनी मेन रोड किनारे नीम पेड से टकरा गया. आरोपी वाहन से कुदकर भाग गया. आरोपी के कार क्रमांक CG 10 FA 6058 को एवं कार में रखे 05 नग सफेद रंग की प्लास्टिक बोरीयों के अंदर पॉलिथिन में भरा हुआ देशी महुआ हाथ भठ्ठी शराब प्रत्येक बोरीयों में 30-30 लीटर कुल जुमला 150 लीटर कीमती 30 हजार रूपये को जप्त कर फरार आरोपी बहादुर सारथी निवासी बगमल्ला, थाना सलिहा जिला सारंगढ बिलाईगढ (छ0ग0) के खिलाफ अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है.

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी बसना निरीक्षक आशीष वासनिक, प्र.आर. देवेन्द्र निषाद, आरक्षक नरेश बरिहा, ललित यादव, उमेश साहू सहित थाना स्टाफ का योगदान रहा.


अन्य सम्बंधित खबरें